प्रदेश की मंडियों में भी प्याज की भरपूर आवक
किसानों के प्याज पर लगा ग्रहण भी समाप्त


भोपाल,। लॉकडाउन के दौरान लगे प्रतिबंधों से छूट मिलते ही प्रदेश के किसानों के प्याज पर लगा ग्रहण भी समाप्त होता दिखाई देने लगा है। दो दिन पहले जो प्याज 3 से 5 रुपए किलो तक बिक रहा था, वह 7 से 8 रुपए तक पहुंच गया। इसका सबसे बड़ा कारण परिवहन का शुरू होना है। उधर, अंतरराष्ट्रीय सीमा खुलने से प्रदेश के प्याज का निर्यात बांग्लादेश होने लगा है। पहली खेप में इंदौर से करीब तीन रैक माल पड़ोसी देश को भेजा गया है। बता दें कि बांग्लादेश में भारतीय प्याज की मांग बहुत ज्यादा है। भारत से रोजाना 500 ट्रक प्याल बांग्लादेश को भेजा जाता है। फिलहाल ट्रकों का परिवहन बंद है, ऐसे में सप्लाई 1 से 2 प्रतिशत ही हो रही है, जो धीरे- धीरे रफ्तार पकड़ेगा। प्रदेश की मंडियों में भी प्याज की भरपूर आवक होने लगी है।